दोस्तों आज हम आपके साथ Poha recipe in hindi / poha banane ki vidhi शेयर कर रहे है, सुबह– सुबह सबको जल्दी भागने की लगी रहती है, ऐसे मे रोटी सब्जी या दाल चावल बनाने मे लोगो को आलस आता है, जिस वजह से वह अपना नाश्ता मिस कर देते है | दोस्तों अगर आप सुबह का वही बोरिंग खाना खा कर बोर हो चुके है और कुछ नया, चटपटा और हेल्दी खाना चाहते है, तो पोहा रेसिपी ( पोहा बनाने की विधि हिंदी में ) आपके लिए एकदम बैस्ट नाश्ता रहेगा | यह खाने मे जितना स्वादिष्ट होता है बनाने मे उतना ही आसान |
पोहा
- पोहे को देख कर कई बार आपके मन मे यह सवाल आता होगा की पोहा बनता कैसे है ? या यह किस चीज़ का बनता है ? चावल को मशीन द्वारा पिचकाया जाता है, पिचके हुए चावल को पोहा कहा जाता है |
- भारत के महारास्ट्र, गुजरात और इंदौर जैसे जगहों मे लोग नाश्ते में मसाला पोहा खाना खूब पसंद करते है | इन जगहों में सुबह – सुबह आपको हर एक दूकान में स्ट्रीट स्टाइल पोहा बिकता हुआ मिलेगा | पोहा काफी प्रकार से बनाया जा सकता है, जैसे कि प्लेन पोहा, कांदा पोहा, मसाला पोहा, बटाटा पोहा, तरी पोहा इत्यादि |
- पोहा बनाने की विधि एक पैन मे दो चम्मच तेल दाल कर उसमे एक चम्मच जीरा, कड़ीपत्ते, मूंगफली और प्याज डाले फिर ऊपर से पोहा डाल कर 3-4 मिनट तक मिलाए फिर उपर से बारीक़ कटे कच्चे प्याज और हरे धनिये और नीबू डाल कर क सर्व करे |
- पोहा रेसिपी को नाश्ते में खूब पसंद किये जाने का एक रीज़न यह भी है कि पोहा बहुत ही कम समय मे बनकर तैयार हो जाता है, इसको बनाने मे बहुत ही कम तेल का प्रयोग होता है इसलिए यह शरीर के लिए भी हैल्दी है |
- पोहे मे विटामिन A, विटामिन C, आयरन, फाइबर, 76.9% कार्बोहाइड्रेट और 23.1% प्रोटीन पाया जाता है जोकि इसे एक सेहतमंद नाश्ता बनाता है और आपको सुबह – सुबह उर्जा पर्दान करता है |
- एक सवाल कई घरेलु महिलाओं के दिमाग मे अक्सर आता है, की आज सुबह क्या बनाऊ क्योकि रोज़ रोज़ एक सा खाना बनाना आसान नहीं होता है | तो इस समस्या का एक आसान उपाए है, पोहा रेसिपी बच्चे हो या बूढ़े इसको सब चाव से खाना पसंद करते है क्योकी इसका स्वाद हल्का चटपटा होता है पर इसके बावजूद यह हैल्थ के लिए काफी अच्छा होता है |
पोहा बनाने की सामग्री
- सरसों का तेल – 3 बड़े चम्मच
- जीरा – ½ छोटा चम्मच
- काली सरसों – ½ छोटा चम्मच
- हल्दी – ½ छोटा चम्मच
- नमक – ½ स्वाद अनुसार
- चीनी – ½ छोटा चम्मच
- कड़ी पत्ता – 8-10 पत्ते
- हरा धनिया – बारीक़ कटा हुआ
- प्याज – 1, मोटा कटा हुआ
- नीबू – आधा कटा हुआ
- पोहा – 200 ग्राम
- मूंगफली – 20 ग्राम
पोहा बनाने की विधि (स्टेप बाई स्टेप)
- एक बाउल मे पोहा धो कर रख दे |
- एक कढ़ाई मे 1 चम्मच तेल डाल कर 2 मिनट तक मूंगफली भुने और एक तरफ रख दे |
- फिर उसी कढ़ाई मे 2 चम्मच तेल डाल कर जीरा, काली सरसों और कड़ी पत्ता डाले |
- उसके बाद कटा हुआ प्याज और बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च डाले |
- अब भुनी हुई मूंगफली मिलाएं |
- इसके बाद हल्दी और स्वाद अनुसार नमक डाले |
- अब ½ चम्मच चीनी डाल कर सब चीजों को अच्छे से मिलाएं |
- अब इसमे धुला हुआ पोहा मिलाएं इनसब चीजों को अच्छे से मिलाएं |
- अब पोहे मे उपर से स्वाद अनुसार नीबू का रस डाल दें |
- आखिर मे उपर से बारीक कटा हुआ प्याज़ व धनिया डाल कर गार्निश करे और गरमा गरम सर्व करे |
पोहा कैसे बनाएं (स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ)
1 पोहे को पानी मे 1-2 बार तक ही धोए ज्यादा पानी मे धोने से पोहा ख़राब हो जायेगा और गिला गिला बनेगा |

2 एक कढ़ाई मे 1 चम्मच तेल डाल कर 2 मिनट तक मूंगफली भुने और एक तरफ रख दे |

3 फिर उसी कढ़ाई मे 2 चम्मच तेल डाल कर जीरा, काली सरसों और कड़ी पत्ता डाले |

4 उसके बाद कटा हुआ प्याज और बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च डाले |

5 अब भुनी हुई मूंगफली मिलाएं |

6 इसके बाद हल्दी और स्वाद अनुसार नमक डाले |

7 अब ½ चम्मच चीनी डाल कर सब चीजों को अच्छे से मिलाएं |

8 अब इसमे धुला हुआ पोहा डालकर इनसब चीजों को अच्छे से मिलाएं |

9 अब पोहे मे उपर से स्वाद अनुसार नीबू का रस डाले |

10 आखिर मे उपर से बारीक कटा हुआ प्याज़ व धनिया डाल कर गार्निश करे और गरमा गरम सर्व करे |

पोहा बनाने की स्पेशल टिप्स
- पोहे को पानी मे 1-2 बार तक ही धोए ज्यादा पानी मे धोने से पोहा ख़राब हो जायेगा और गिला गिला बनेगा |
- कोशिष करे कि कड़ी पत्ता ताज़ा हो जिस्से स्वाद और अधिक आए |
- अगर आप पोहे में कम तेल का इस्तेमाल करना चाहते है तो मूंगफली को बिना तेल के भुने |
- पोहे मे ½ चम्मच ही चीनी डाले, ज्यादा चीनी डालने पर पोहे का स्वाद ख़राब हो जायेगा |
- अगर आप पोहे को और हैल्दी बनाना चाहते हो तो उस में ड्राई फ्रूट जैसे काजू, बादाम, किसमिस आदि भी डाल सकते है |
- स्वाद बढ़ाने के लिए आधी छोटी चम्मच सांबर मसाला भी डाल सकते है |
निष्कर्ष
दोस्तों मुझे उम्मीद है, की आपको पोहा बनाने की विधि हिंदी में ( Poha recipe in hindi ) पसंद आयी होगी, तो इस (poha banane ki vidhi ) रेसिपी को अपने दोस्त के साथ share करना ना भूले, इस रेसिपी को लेकर अगर आपके मन मे कोई भी डाउट हो तो आप नीचे comment कर के पूछ सकतें है, हम आपका जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे | धन्यवाद
पोहा बनाने की इस आसानी से बनने वाली रेसिपी को शेयर करने के लिए धन्यवाद। मैंने इसे आजमाया और यह स्वादिष्ट निकला! उपयोगी टिप्स ने प्रक्रिया को इतना सरल बना दिया, यहां तक कि मेरे जैसे किसी व्यक्ति के लिए भी जो कि रसोई में विशेषज्ञ नहीं है। मैं भविष्य में आपके और व्यंजनों को आजमाने के लिए उत्सुक हूं। अच्छा काम करते रहें!
आपका हार्दिक धन्यवाद |